Wednesday ,September 16, 2026
होमयूथ एंड कॅरियरUP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख जारी...

UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख जारी

 Newsbaji  |  Sep 16, 2026 08:47 AM  | 
Last Updated : Sep 16, 2026 08:48 AM
उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख जारी
उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती से संबंधित दो महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, दोनों भर्तियों के जरिए कुल 15,012 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

15,012 पदों पर होगी भर्ती
आयोग के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पदों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक, शहरी के 11,508 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 पदों को भरा जाएगा।

OTR के बाद ही कर सकेंगे आवेदन
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। संबंधित भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सहायक अध्यापक भर्ती: महत्वपूर्ण तारीखें
विज्ञापन संख्या 05/2026 के लिए विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

प्रक्रिया तारीख
विज्ञापन जारी
15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 16 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026
परीक्षा 3 एवं 4 दिसंबर 2026

PGT भर्ती के लिए 18 सितंबर से आवेदन
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग के 2,607 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

प्रक्रिया तारीख
विज्ञापन जारी 15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा 15 एवं 16 दिसंबर 2026


आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांचें
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य निर्धारित पात्रताओं की जांच करने के बाद ही आवेदन करें।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं दिया जाएगा।

कहां करें आवेदन?
अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft