कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आदिवासी विकास विभाग जिले में संचालित छात्रावासों में नियमित रुप से योगाभ्यास कराया जा रहा है। इससे छात्रों को स्कूली ज्ञान के अलावा योग की शिक्षा से उनका शरीर और मन दोनों ही सेहतमंद बन रहे है। बताया जाता है कि अगर नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल कर लिया जाए तो इसका लाभ जरुर मिलता है।
योग हमारे प्राचीन भारत की एक ऐसी विद्या है जिसका अनुसरण आज पूरे विश्व में किया जा रहा है। इसके होने वाले लाभ से सभी भलिभांति से परिचत है। यही वजह है कि, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने छात्रों को नसीहत दी जा रही है। योग करने से मन शांत और एकाग्र रहता है। यही वजह है कि छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है।
नियमित योग के क्या फायदे हैं?
जानकार बताते है कि, योग आपके संपूर्ण फिटनेस स्तर में सुधार करके आपके शरीर की मुद्रा और लचीलेपन को भी बेहतर बनाता है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए योगासनों का रोजाना अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
दिनेश शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft