भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (01 नवंबर 2026) के खास अवसर पर प्रदेश की लोकसंस्कृति, परंपरा और माटी की खुशबू को संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ओजस्व प्रोडक्शन एक विशेष छत्तीसगढ़ी गीत ‘रंग ले रंग जिनगानी’ लेकर आ रहा है। यह गीत राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ओजस्व प्रोडक्शन के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल Ojaswa Music पर लॉन्च किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकजीवन, पारंपरिक नृत्य-संगीत और ग्रामीण परिवेश की खूबसूरती को समर्पित इस गीत के पोस्टर में प्रदेश की समृद्ध परंपराओं की आकर्षक झलक दिखाई गई है। छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, खेत-खलिहान और प्राकृतिक सौंदर्य को इसमें विशेष स्थान दिया गया है।
गीत को अपनी मधुर आवाज दी है गायक सत्यव्रत रॉय ने। इसका निर्देशन मनीष सोनी ने किया है, जबकि गीत के रचनाकार धर्मेन्द्र निर्मल हैं। संगीत संयोजन में मनीष, शुकू और बाबू का योगदान है।
‘रंग ले रंग जिनगानी’ के माध्यम से ओजस्व प्रोडक्शन ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और लोकपरंपराओं को संगीत के जरिए प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। गीत का शीर्षक ही जिंदगी को अपने रंगों में जीने और अपनी संस्कृति पर गर्व करने का संदेश देता है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यू-ट्यूब के माध्यम से होने जा रहा यह लॉन्च छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत के प्रेमियों के लिए खास आकर्षण रहेगा। अपनी माटी, अपनी बोली, अपनी संस्कृति और अपने छत्तीसगढ़ के रंगों का संगीतमय उत्सव है ‘रंग ले रंग जिनगानी’।
शिवनाथ नदी में SDRF का सर्च ऑपरेशन, तेज बहाव से अज्ञात व्यक्ति का शव सुरक्षित बाहर निकाला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft