दुर्ग। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के दुर्ग प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में संभावित भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत अलग-अलग शहरों एवं क्षेत्रों से आने वाली बसों, चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। वहीं, VVIP वाहनों की पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।


यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 30 अक्टूबर 2026 को दिन के समय दुर्ग शहर में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सामान्य दिनों में नो-एंट्री से मिलने वाली दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक की छूट भी इस दिन मान्य नहीं होगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और केवल तय पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है।
बसों के लिए लक्ष्मी मार्केट पुलगांव में पार्किंग
कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसों के लिए लक्ष्मी मार्केट, पुलगांव में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बसें गेट नंबर 04 से प्रवेश कर गेट नंबर 08 तक निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगी।
धमधा-अहिवारा की ओर से आने वाली बसों का रूट:
धमधा नाका → ग्रीन चौक → राजेंद्र प्रसाद चौक → जेल तिराहा → महाराजा चौक → पोटिया चौक → पुलगांव चौक → लक्ष्मी मार्केट, पुलगांव।
चारपहिया और दोपहिया वाहन चालक ध्यान दें, इन रास्तों से पहुंचें
कार्यक्रम में शामिल होने वाले छोटे वाहनों के लिए दिशा के अनुसार अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
1. पाटन एवं भिलाई की ओर से आने वाले वाहन
जेल तिराहा → महाराजा चौक → पोटिया चौक → भारती विश्वविद्यालय/प्रताप बिजनेस पार्क, पुलगांव में पार्किंग।
2. बालोद एवं अंडा की ओर से आने वाले वाहन
अंडा → चंदखुरी → पुलगांव चौक → भारती विश्वविद्यालय/प्रताप बिजनेस पार्क में पार्किंग।
3. धमधा-अहिवारा की ओर से आने वाले छोटे वाहन
धमधा नाका → ग्रीन चौक → राजेंद्र प्रसाद चौक → पटेल चौक → गंजपारा तिराहा → नवकार परिसर पार्किंग। यह पार्किंग पुलगांव नाला के पहले निर्धारित की गई है।
4. राजनांदगांव एवं अंजोरा की ओर से आने वाले वाहन
अंजोरा बाईपास → अंजोरा → पुलगांव चौक → भारती विश्वविद्यालय/प्रताप बिजनेस पार्क में पार्किंग।
5. रायपुर एवं वैशाली नगर की ओर से आने वाले वाहन
कुम्हारी → पावर हाउस → गुरुद्वारा तिराहा → मालवीय नगर चौक → जेल तिराहा → महाराजा चौक → भारती विश्वविद्यालय/प्रताप बिजनेस पार्क में पार्किंग।
VVIP वाहनों के लिए महेश कॉलोनी में व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले सभी VVIP वाहनों की पार्किंग महेश कॉलोनी में निर्धारित की गई है। VVIP वाहनों की आवाजाही के लिए कुम्हारी से नेहरू नगर चौक होते हुए महेश कॉलोनी तक विशेष मार्ग तय किया गया है।
इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का भारी वाहन खड़ा करने के साथ-साथ दुकानें और ठेले लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। संबंधित मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चालकों एवं व्यापारियों से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
भारी वाहनों की नो-एंट्री, दोपहर 12 से 2 बजे की छूट भी रद्द
30 अक्टूबर को दुर्ग शहर में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर विशेष प्रतिबंध लागू रहेगा। सामान्य नो-एंट्री व्यवस्था में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मिलने वाली छूट इस दिन लागू नहीं होगी।
प्रतिबंधित मार्गों में गुरुद्वारा तिराहा, उतई तिराहा, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पोटिया चौक, अंडा चौक, पुलगांव चौक, अंजोरा बाईपास तथा नयापारा-महमारा रोड शामिल हैं।
यातायात पुलिस की वाहन चालकों से अपील
यातायात पुलिस दुर्ग ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट प्लान की जानकारी रखें। अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
सिमगा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 10 घायल
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft