Monday ,September 07, 2026
होमयूथ एंड कॅरियरछत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

 Newsbaji  |  Sep 07, 2026 04:41 PM  | 
Last Updated : Sep 07, 2026 04:41 PM
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से इस संबंध में 6 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

CG Vyapam के माध्यम से होगी भर्ती
शासन के आदेश के अनुसार पटवारी पदों पर भर्ती निर्धारित सेवा भर्ती नियमों के तहत की जाएगी। चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)/छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती प्रस्ताव की आधिकारिक प्रविष्टि के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संबंधित पोर्टल पर शुरू होगी। हालांकि, अभी ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को भर्ती विज्ञापन जारी होने का इंतजार करना होगा।

इन जिलों में सबसे ज्यादा पद
पटवारी के कुल 200 पदों में सबसे अधिक 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, कांकेर, सक्ती और बलरामपुर-रामानुजगंज सहित कई जिलों में भी पटवारी के पदों पर भर्ती होगी।

जिलेवार पदों का विवरण

जिला पद 
बलौदाबाजार-भाटापारा 05
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 15
गरियाबंद 15
धमतरी 04
महासमुंद 05
दुर्ग 03
बालोद 15
बेमेतरा 15
राजनांदगांव 08
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 15
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 10
कबीरधाम (कवर्धा) 10
कोंडागांव 02
उत्तर बस्तर कांकेर 10
नारायणपुर 02
सुकमा 02
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 05
मुंगेली 05
कोरबा 07
रायगढ़ 06
जांजगीर-चांपा 07
सक्ती 10
बलरामपुर-रामानुजगंज 10
जशपुर  10
कोरिया 02
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 04

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पटवारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

शासन के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में प्रचलित आरक्षण व्यवस्था और संबंधित भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति भेजी है।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर
राजस्व विभाग में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी से लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को रोजगार का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। अब अभ्यर्थियों की नजर भर्ती विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक तारीख पर है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft