रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के युवा संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए युवाओं को संगठित करने और संगठन का विस्तार करने पर विशेष जोर दिया गया है।

घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में नवीन अग्रवाल को प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी, नवेद कुरैशी को प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया), शमशूल आलम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनिरुद्ध वर्मा को प्रदेश महासचिव तथा अंकु पांडे को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी
वहीं, जिला स्तर पर रायपुर शहर की जिम्मेदारी मंशु निहाल और रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी चेतन अखिल को सौंपी गई है। जांजगीर-चांपा से योगेश केवट, बलौदाबाजार से अमित साहू, धमतरी शहर से योगेन्द्र देवांगन, धमतरी ग्रामीण से तारकेश्वर लक्ष्मण सिंह, बालोद से मिलाप बघेल, दुर्ग से मुकेश यादव, कबीरधाम से राकेश भट्ट, राजनांदगांव शहर से बिलाल सोलिन खान तथा राजनांदगांव ग्रामीण से नमन पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इन नियुक्तियों को युवा संगठन के विस्तार, जिला स्तर पर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और प्रदेश में युवाओं की भागीदारी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft