रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के लिए बुधवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति के लिए 9 सितंबर को नई दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक होगी। इस बैठक में अफसरों के नामों पर मंथन के बाद IAS अवार्ड को लेकर फैसला हो सकता है।
DPC की बैठक UPSC चेयरमैन डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल भी शामिल होंगे।
2014 बैच के इन अफसरों के नाम चर्चा में
IAS अवार्ड के लिए इस बार 2014 बैच के अफसरों के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इनमें अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नामों की चर्चा है।
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले इसी क्रम के अफसरों में से पिछले वर्ष सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया को IAS अवार्ड मिला था। अब शेष पात्र अफसरों में से नामों पर DPC में विचार किए जाने की संभावना है।
5 पद खाली, लेकिन 3 को मिल सकता है अवार्ड
बताया जा रहा है कि इस वर्ष राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में पदोन्नति के लिए कुल 5 पद रिक्त हैं। हालांकि, 2 अफसरों से जुड़े कुछ मामलों के चलते उनके नामों पर IAS अवार्ड दिए जाने को लेकर संशय बताया जा रहा है।
ऐसे में 5 रिक्त पदों के बावजूद 3 अधिकारियों को IAS अवार्ड मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम फैसला DPC की बैठक में अधिकारियों की पात्रता, सेवा रिकॉर्ड और निर्धारित नियमों के आधार पर होगा।
बैठक के बाद तस्वीर होगी साफ
DPC की बैठक के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन अफसरों के नाम पर IAS अवार्ड के लिए अंतिम सहमति बनती है। ऐसे में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के साथ-साथ प्रशासनिक हलकों की निगाहें भी दिल्ली में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हैं।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft