कांकेर. छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रहे समारोहों के बीच एक बड़ी खबर आई है. कांकेर के जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में भाषण देते हुए अचानक कांकेर विधायक व संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया.
बता दें कि प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है. रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परेड की सलामी लेकर राज्य की जनता के नाम संबोधन किया.
वहीं उनके इस संबोधन का वाचन जिला मुख्यालयों में आयोजित समारोहों में मुख्य अतिथियों की ओर से किया गया. इसी कड़ी में कांकेर में भी आयोजन चल रहा था. संसदीय सचिव व यहां से विधायक शिशुपाल सोरी भी मुख्यमंत्री के संदेशों का वाचन कर रहे थे.
सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने संभाला
तभी अचानक संसदीय सचिव असहज हो गए. उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. गनीमत ये रही कि आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों व पुलिस अफसरों की नजर उन पर पड़ गई. उन्होंने तत्काल सोरी को जाकर संभाला. फिर तत्काल ही उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया. वहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft