जगदलपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से भेंट-मुलाकात के तहत 16 अगस्त को बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करने जा रहे हैं. जगदलपुर के शासकीय काकतीय जीपी कॉलेज मैदान धरमपुरा में ये आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा. इस दौरान भी सीएम युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं.
बता दें कि मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद युवाओं के लिए भी ये कार्यक्रम शुरू किया है. अब तक रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर संभाग के युवाओं से रूबरू हो चुके हैं. इन कार्यक्रमों में वे न सिर्फ युवाओं को अपनी बात रखते हैं, बल्कि युवाओं से भी उनकी समस्याएं और विचार सुनते हैं. मौक पर ही उनकी मांगों के अनुरूप घोषणाएं भी करते हैं.
बस्तर के यूथ को उम्मीद
अब जब बस्तर संभाग के युवाओं से सीएम चर्चा करेंगे तो उन्हें भी काफी उम्मीदें रहेंगी. इसी लिहाज से वे तैयारियों के साथ पहुंच रहे हैं. सीएम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ पर चर्चा करेंगे. मांगों के अनुरूप ऐलान करेंगे.
ये युवा होते हैं शामिल
इन आयोजनों में मितान क्लब के युवाओं के साथ ही कॉलेजों, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शामिल युवाओं के अलावा बेरोजगार या शासकीय योजनाओं में चुने गए या रोजगार प्राप्त युवा भी पहुंचते हैं. मौके पर अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा राज्य व स्थानीय प्रशासन के अफसरों की भी मौजूदगी रहती है.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft