बिलासपुर. दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे जोन की 9 ट्रेनों को एक-एक सप्ताह के लिए रद्द किया जा रहा है. इनमें से कुछ 16 से 22 तो कुछ 17 से 23 अगस्त तक कैंसल रहेंगी. वहीं अधिकांश छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनें हैं. इस दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, इस अवधि में ट्रैक मेंटेनेंस समेत दूसरे काम किए जाएंगे. इसीलिए इन्हें रद्द किया गया है. यदि इस बीच सफर करना जरूरी है तो समय रहते दूसरी ट्रेनों या साधनों का विकल्प देख लेना ठीक रहेगा.
देखें रद्द ट्रेनों की सूची
1. 16 से 22 अगस्त तक रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसल.
2. 17 से 23 अगस्त तक गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसल.
3. 16 से 22 अगस्त तक बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसल.
4. 16 से 22 अगस्त तक रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसल.
5. 17 से 23 अगस्त तक डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसल.
6. 16 से 22 अगस्त तक रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसल.
7. 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया-कटंगी डेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसल.
8. 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल कैंसल.
9. 17 से 23 अगस्त तक कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल कैंसल.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft