दुर्ग। जिले के थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी/पीपर छेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में जन्मदिन मनाने गए 8 दोस्तों में से 2 युवक नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने गहरे पानी में डीप डाइविंग कर सघन तलाशी अभियान चलाया।
एक युवक का शव बरामद
रेस्क्यू के दौरान SDRF ने 14 वर्षीय रेहान खान का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। रेहान खान, पिता नदीम खान, बॉम्बे आवास, उरला का निवासी था।
फिलहाल दूसरे युवक की तलाश SDRF की टीम द्वारा लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व प्रभारी धनीराम यादव कर रहे हैं। अभियान में SDRF के कई जवान शामिल हैं और पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने और नहाने से बचें।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft