Sunday ,July 26, 2026
होमछत्तीसगढ़गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में प्रोफेसर की मौत, गीत गाने के बाद आया हार्ट अटैक, समारोह बीच में रोका गया...

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में प्रोफेसर की मौत, गीत गाने के बाद आया हार्ट अटैक, समारोह बीच में रोका गया

 Newsbaji  |  Jul 25, 2026 02:21 PM  | 
Last Updated : Jul 25, 2026 02:21 PM
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में प्रो. शैलेंद्र कुमार का निधन
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में प्रो. शैलेंद्र कुमार का निधन

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGSU) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) प्रो. शैलेंद्र कुमार का कथित हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम तत्काल बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल के पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में प्राध्यापक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. शैलेंद्र कुमार ने मंच पर गीत भी प्रस्तुत किया। गीत समाप्त होने के कुछ देर बाद उन्होंने असहज महसूस होने की बात कही और बाथरूम चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाथरूम में अचेत अवस्था में पाया। तत्काल उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रो. कुमार की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद समारोह को बीच में ही समाप्त कर दिया गया। प्रो. शैलेंद्र कुमार के आकस्मिक निधन से विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft