Tuesday ,November 03, 2026
होमछत्तीसगढ़कुम्हारी में तेल टैंकर पलटने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर भारी जाम, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी...

कुम्हारी में तेल टैंकर पलटने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर भारी जाम, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

 Newsbaji  |  Nov 03, 2026 08:03 PM  | 
Last Updated : Nov 03, 2026 08:03 PM
कुम्हारी में तेल टैंकर पलटने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर लगा जाम
कुम्हारी में तेल टैंकर पलटने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर लगा जाम

दुर्ग/भिलाई/रायपुर। रायपुर-दुर्ग मार्ग पर मंगलवार शाम यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के पास तेल टैंकर पलटने से सड़क पर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने रात 7:30 बजे यातायात एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालकों से कुम्हारी मार्ग का उपयोग करने के बजाय अमलेश्वर रोड से आवागमन करने की अपील की है।

अमलेश्वर रोड का करें उपयोग
दुर्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे कुम्हारी स्टेशन चौक के आसपास जाम में फंसने से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। साथ ही यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यात्रा के दौरान मार्ग की स्थिति का ध्यान रखें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft