Monday ,November 02, 2026
होमछत्तीसगढ़रेलवे का बड़ा फेरबदल! दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल अब 8 नहीं, 5 नवंबर को चलेगी; ट्रेन नंबर भी बदला...

रेलवे का बड़ा फेरबदल! दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल अब 8 नहीं, 5 नवंबर को चलेगी; ट्रेन नंबर भी बदला

 Newsbaji  |  Nov 02, 2026 06:53 PM  | 
Last Updated : Nov 02, 2026 06:53 PM
दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन की तारीख और नंबर बदले
दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन की तारीख और नंबर बदले

दुर्ग/रायपुर। रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे की तारीख और गाड़ी संख्या में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं, बल्कि नई तारीख और नए ट्रेन नंबर के साथ संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन अब 8 नवंबर 2026 (रविवार) के बजाय 5 नवंबर 2026 (गुरुवार) को रवाना होगी। इसके साथ ही इस ट्रेन का नंबर भी बदलकर 08751 के स्थान पर 08753 कर दिया गया है।

इसी तरह, हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग लौटने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन अब 9 नवंबर 2026 (सोमवार) के स्थान पर 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को संचालित होगी। वापसी की इस ट्रेन का नंबर भी 08752 के स्थान पर 08754 रहेगा।

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन 5 नवंबर 2026, गुरुवार को नई गाड़ी संख्या 08753 हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग, 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को नई गाड़ी संख्या 08754 होगी। 

टिकट बुक कराने से पहले जरूर करें जांच
रेलवे प्रशासन के इस बदलाव के बाद यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय संशोधित तारीख और नई गाड़ी संख्या का विशेष ध्यान रखें। जिन यात्रियों ने पहले से यात्रा की जानकारी प्राप्त की है, वे रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से नवीनतम परिचालन विवरण की पुष्टि अवश्य कर लें।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft