रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रदेश चुनाव टोली का गठन करते हुए उसके सदस्यों की घोषणा की है। इसके साथ ही विभिन्न नगरीय निकायों के लिए चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।
प्रदेश चुनाव टोली में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित चुनाव टोली में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ किशोर राय, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल विश्वकर्मा तथा मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा को शामिल किया गया है।
वहीं, पदेन सदस्य के रूप में भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी और प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीन नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी घोषित
आगामी चुनाव एवं उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने तीन नगरीय निकायों के लिए भी जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
तमनार (जिला रायगढ़): नगर पंचायत तमनार के लिए लखनलाल साहू को प्रभारी बनाया गया है। संयोगिता सिंह जूदेव और जोगेश लाम्बा सह-प्रभारी होंगे।
बड़ी करेली (जिला धमतरी): नगर पंचायत बड़ी करेली के लिए शशि पवार को प्रभारी तथा अरुण सार्वा और ज्योति चंद्राकर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिलाईगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़): नगर पंचायत बिलाईगढ़ में केवल अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए केदार गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। चन्द्रकुमार पटेल और अल्का चंद्राकर सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा
प्रदेश चुनाव टोली के गठन और निकायवार प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही भाजपा ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों एवं उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को गति दे दी है। पार्टी संगठन ने चुनावी जिम्मेदारियों का वितरण कर स्थानीय स्तर पर चुनाव प्रबंधन और संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
कुम्हारी में तेल टैंकर पलटने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर भारी जाम, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- 24 घंटे बीते, जवाब क्यों नहीं आया?
श्मशान घाट में तंत्र साधना के आरोप पर बवाल, भीड़ ने अघोरी को बेरहमी से पीटा; हालत गंभीर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft