Wednesday ,April 30, 2025
होमछत्तीसगढ़कर्रेगुट्टा ऑपरेशन के बाद घबराए नक्सली, अब बिना शर्त के वार्ता की पेशकस!...

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन के बाद घबराए नक्सली, अब बिना शर्त के वार्ता की पेशकस!

 Newsbaji  |  Apr 29, 2025 10:40 AM  | 
Last Updated : Apr 29, 2025 10:40 AM
नक्सलियों ने एक बार फिर से पर्चा जारी किया
नक्सलियों ने एक बार फिर से पर्चा जारी किया

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाडिय़ों पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जावनों का बड़ा ऑपरेशन जारी है। इसी बीच एक बार फिर से नक्सलियों ने शांति वार्ता की पेशकश की है। पहली बार नक्सलियों ने बिना शर्त के वार्ता करने को राजी हुए है। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी प्रवक्ता अभय ने एक पर्चा जारी करते हुए शांति वार्ता के लिए सरकार से अपील की है।
बता दे कि, कर्रेगुट्टा ऑपरेशन के बीच यह नक्सलियों का दूसरा पर्चा सामने आया है। इससे पहले सब जोनल रूपेश ने भी शांति वार्ता की अपील कर चुका है। इस बार पर्चे में कहा गया कि सरकार समयाविधि बताए और युद्ध विराम कर शांति वार्ता करें। कर्रेगुट्टा मुठभेड़ की वजह से नक्सल संगठन में बेचैनी है। इसलिए वे जल्द से जल्द वार्ता करना चाहते हैं।


तेलंगाना में सीएम और पूर्व सीएम वार्ता के लिए आगे
छत्तीसगढ़ में जहां लगातार जारी होते पर्चों के बावजूद सरकार वार्ता को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है तो वहीं दूसरी ओर पड़ोसी राज्य तेलंगाना में इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। तेलंगाना के पूर्व सीएम के.सी.आर ने सबसे पहले वार्ता पर बात की है। इसके बाद अब मौजूदा सीएम रेवंत रेड्डी ने भी वार्ता के लिए अपने वरिष्ठ सहयोगियों से चर्चा की है।
वार्ता के लिए तैयार- गृहमंत्री
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, "हमारी सरकार नक्सलियों से वार्ता के लिए तो हमेशा तैयार है। इसके लिए कई माध्यमों से अपील की गई है। बशर्ते इसमें किसी भी तरह की शर्त न हो। जारी किए गए पर्चे की सत्यता पर जांच करने के बाद विचार किया जाएगा कि आगे क्या करना है"।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft