Monday ,June 16, 2025
होमछत्तीसगढ़भाजपा की बड़ी बैठक, पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर होगा मंथन, प्रदेश प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी होगे शामिल...

भाजपा की बड़ी बैठक, पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर होगा मंथन, प्रदेश प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी होगे शामिल

 Newsbaji  |  Jun 16, 2025 06:11 PM  | 
Last Updated : Jun 16, 2025 06:11 PM
भाजपा की अहम बैठक
भाजपा की अहम बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 जून को दोपहर 12 बजे होगी। यह बैठक रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी विधायकों को सूचना जारी कर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। 

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। इनमें अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रांत संगठन मंत्री पवन साय भी शामिल होंगे।

विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही विधायकों के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft