भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि यहां के रिसाली नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले भी 4 कांग्रेस पार्षदों ने महापौर और उनके भेदभाव से असन्तुष्ट होकर भाजपा का दामन थाम लिया था। वही इस बार रिसाली निगम की वार्ड-28 की पार्षद, MIC सदस्य महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी डॉ. सीमा साहू ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सांसद विजय बघेल के निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अब भाजपा के 20 और कांग्रेस के 19 ही पार्षद रह गए है।
आपसी खींचतान जारी
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-28 VIP नगर से कांग्रेस की टिकट पर सीमा साहू पार्षद चुनाव लड़ी और जीत हासिल की थी। महापौर पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने के कारण सीमा को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। दुर्ग ग्रामीण से विधायक रहे, तत्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से डॉ. सीमा साहू का पारिवारिक रिश्ता होने से एक समय ऐसा लग रहा था कि डॉ. सीमा को आखिरकार कांग्रेस से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर ही दिया जाएगा। लेकिन कांग्रेस ने शशि सिन्हा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया और वे महापौर चुन ली गई।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft