Jammu-Kashmir... जम्मू-कश्मीर प्रशासन में भारी फेरबदल किया गया है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने तबादले को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के तहत 134 जे.के.ए.एस. अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
इस प्रशासनिक सर्जरी में विशेष सचिव, सचिव, आयुक्त, महानिदेशक, निदेशक और प्रबंध निदेशक स्तर के अफसर शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव ने इस आदेश को जारी करते हुए कहा कि यह कदम प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
अफसरों के हुए तबादले
आदेश में खासतौर पर 5 पर्यटन विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। वीरेंद्र कुमार मन्याल को पटनीटॉप, कुलभूषण खजूरिया को राजौरी, मोहम्मद रउफ रहमान को कोकरनाग, जोगिंदर सिंह जसरोटिया को भद्रवाह और बाबू राम टंडन को बानी-बशोली पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तबादलों से स्थानीय पर्यटन क्षेत्रों में नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft