कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की ग्राम पंचायत दशरंगपुर के सरपंच के खिलाफ उनके ही उपसरपंच, पंच और बड़ी संख्या में गांव वालों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीण रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे- 30 में चक्काजाम कर दिया। चक्का जाम से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री बस में सफर करने वाले लोग गर्मी में परेशान हो गए और अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोली मारने की देता है धमकी
ग्रामीणों और पंचों का आरोप है कि सरपंच पंचायत के अन्य सदस्य जनप्रतिनिधियों को निर्माण कार्य की जानकारी नहीं देता और ना ही उनको हिसाब बताता है। पूछने पर मारपीट करने और गोली मारने की धमकी तक देता है।
दरअसल बुधवार को राजस्व विभाग द्वारा ग्राम पंचायत दशरंगपुर में नि:शुल्क बी-वन नक्शा खसरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू. उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, सीईओ अजय त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उप सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सरपंच के खिलाफ विकास कार्य का हिसाब किताब और जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी।
कलेक्टर ने सरपंच और उप सरपंच को समझाया और ऑफिस में मिलने को कहा। लेकिन कलेक्टर द्वारा शिकायत पर तत्काल संज्ञान ना लेने से ग्रामीण नाराज हो गए। इसके बाद नाराज होकर ग्रामीण और पंचायत की पूरी टीम सड़क पर धरने पर बैठ गई। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाकर उन्हें हटाया गया।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft