बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन किसी न किसी जिले से धर्म परिवर्तन की खबरें सामने आ रही है। अब बलरामपुर जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां चंगाई सभा की आड़ में लोगों को धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। ग्रामीणों को मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा और सरकार के उच्च पदों पर नौकरी का झांसा दिया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।
200 लोग चंगाई सभा में थे शामिल
जिले के राजपुर विकासखंड के बैढ़ी गांव में देर रात एक घर में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में लगभग 200 लोग मौजूद थे और उन्हें प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। इस मामले की सूचना मिलने के बाद SDM और पुलिस की संयुक्त टीम रात में ही मौके पर जा धमकी, उन्हें वहां देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट पर रात में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुबह इन अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भारी भीड़ थाने में जमा हो गई, लेकिन पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर से आकर क्षेत्र में भारी संख्या में पास्टर व अन्य लोग धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं और गरीब लोगों को अपना निशाना बनाते है।
पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि, विवेचना में यह सामने आया है कि भोले-भाले ग्रामीणों को मुफ्त शिक्षा, इलाज और सरकारी पदों पर नौकरी दिए जाने का लालच दिया जा रहा था। इसमें पहाड़ी कोरवा जनजाति के भोले भाले लोग ज्यादा शामिल हैं। बहरहाल, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपी प्रदीप भगत और परसु बेक को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जा रही है, साथ ही मामले को संज्ञान में लेकर जांच भी जा रही है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft