रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में GST विभाग की टीम ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अगस्त्या एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के संचालक अमन अग्रवाल है।
पूरे मामले की जांच में सामने आया है कि लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थित बोगस फर्मों के माध्यम से करीब 144 करोड़ रुपए की फर्जी खरीदी की थी। इसके आधार पर उसने इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया और उसे अन्य जिलों के व्यापारियों को पास आन कर करीब 26 करोड़ रुपए का गलत तरीके से लाभ लिया है। कारोबारी ने मृतकों के नाम पर 8 फर्म बनाई थी। गिरफ्तार लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जब्त दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
राज्य GST के ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि, वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में 262 करोड़ रुपए की खरीदी-बिक्री बोगस फर्मों से कारोबारी अमन अग्रवाल ने करके 26 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया और छत्तीसगढ़ के दूसरे फार्म को बेचना दिखाया था। जांच में वह फर्म फर्जी निकले है। इससे सरकार को 26 करोड़ रुपए के राजस्व की हानि हुई है। अमन अग्रवाल आयरन स्क्रैप, लोहे के कारोबार से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, लोहा व्यापारी अमन अग्रवाल अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज का मालिक है। जीएसटी के सेक्शन 69, 132 बी के तहत इस पर कार्रवाई की गई है। कारोबारी पर 10 बोगस फर्म से खरीदी करना दिखाकर टैक्स की हेराफेरी की आरोप है।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft