रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पिछले कई महीनों से अटका है। कई बार कयासों का बाजार गरम होता है और फिर ठंडा हो जाता है। एक बार फिर से सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा जोरो से हो रही है कि अमुख तारीख को नए मंत्री शपथ ले सकते है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी इस बारे में तस्वीर साफ नहीं हो पायी है कि आखिर कब तक मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में इस बार तो 15 से 21 जून के बीच मंत्रिमंडल का शपथ निश्चित माना जा रहा है और इस बार तीन नहीं चार मंत्री बनने की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात हो चुकी है। जिसमे मंत्रीमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर संभाग से भाजपा विधायक अमर अग्रवाल, दुर्ग संभाग से विधायक गजेंद्र यादव और बस्तर संभाग से लता उसेण्डी का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नजर में बस्तर सर्वोच्च प्राथमिकता में है और बस्तर का विकास मुख्य मुद्दा भी है।
वहीं, मीडिया में ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि अगर यहां हरियाणा की तर्ज पर 14 मंत्री बनाए जाते हैं, तो रायपुर संभाग से रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत में से किसी एक को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft