बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई, लेकिन इस दौरान कहीं कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।
हाईकोर्ट में गर्मियों की छुट्टियों के बाद सोमवार से कामकाज शुरू हुआ है। इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकार भी मौजूद थे। तभी दोपहर बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वेबसाइट पर ईमेल के माध्यम से धमकी भरा मेसेज मिला, जिसमें हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई है। मेसेज देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसर ने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook.com से भेजे गए मेसेज में संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख किया गया था। इनमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेने जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक "पवित्र मिशन" बताया गया। ईमेल में अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच अभियान चलाया गया।
वहीं, मामले को लेकर बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft