रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 जून को दोपहर 12 बजे होगी। यह बैठक रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी विधायकों को सूचना जारी कर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। इनमें अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रांत संगठन मंत्री पवन साय भी शामिल होंगे।
विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही विधायकों के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
भिलाई में संगठित वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 दोपहिया वाहन बरामद
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft