रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच राज्य में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। राजनांदगांव के 86 वर्षीय बुजुर्ग की राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव शहर के आजाद चौक में रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड संक्रमण से मौत हो गई। हालाकि उन्हें हाइपरटेंशन और हाई शुगर की भी समस्या थी। जिसके इलाज के लिए रायपुर के निजी हास्पिटल में दाखिल किया गया था। 86 वर्षीय सोनराज गोलछा को सेहत बिगड़ने के बाद रायपुर में इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां जांच के दौरान उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत कन्हारपुरी में किया गया।
जिले के CMHO डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि, कोरोना संक्रमण को लेकर जारी प्रोटोकॉल के तहत परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल लिया जाएगा। उनके संपर्क में जो भी रहा है, उनका भी कोरोना टेस्ट होगा। हालांकि परिवार में किसी अन्य में लक्षण मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।
नए वैरिएंट के बाद भारत में अब तक मरने वालों की संख्या 108 हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 35 मौतें केरल में हुईं। महाराष्ट्र में अब तक 28 लोग मर चुके हैं। दिल्ली में 12 लोगों की जान जा चुकी है। नए वैरिएंट के बाद कर्नाटक में 11, तमिलनाडु में 7, मध्य प्रदेश में 4, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में दो-दो, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक मौत दर्ज की गई है। फिलहाल भारत में कोविड संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई है।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft