भिलाई। देश के ट्विनसिटी भिलाई में सिंदूर उद्यान का शुभारंभ किया गया है। पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को यादगार बनाने के साथ देश की सेना के शौर्य को सम्मान देने के लिए सिंदूर उद्यान का उद्घाटन किया गया। इसमें दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल ने सिंदूर का पौधा लगाकर इस उद्यान की शुरुआत की है, साथ ही इसका नामकरण सिंदूर उद्यान के नाम से किया गया है।
50 से अधिक सिंदूर के पौधो का रोपण
सांसद विजय बघेल और स्थानीय विधायकों समेत अलग-अलग स्वयं सेवी संस्थाओं और बीएसपी अन्य लोगों ने सिंदूर के पौधे लगाए। इस गॉर्डन की खासियत यह है कि यहां 50 से ज्यादा सिंदूर के पौधे रोपे गए हैं। सांसद बघेल ने कहा कि, यह उद्यान लोगों को ऑपरेशन सिंदूर और सेना के शौर्य की हमेशा याद दिलाता रहेगा।
बता दें कि, सीमा पर पड़ोसी देशों से मिल रही लगातार चुनौतियों के बीच भारतीय सेना सजग प्रहरी के रूप में देश की हिफाजत में लगी रहती है। सेना को यह प्रोत्साहन अपने वीर जवानों और देश के अनगिनत देशभक्तों से मिलता है। पिछले महीने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों के कई ठिकानों को ध्वस्त किया गया था।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft