धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हेरान कर देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय में काम करने वाली एक महिला प्रोफेसर ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। 31 वर्षीय सुषमा साहू, जो केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) की अतिथि प्रोफेसर थीं। उनका शव उनके किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है।
महिला प्रोफेसर ने की खुदकुशी
जानकारी के अनुसार, रुद्री थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपति नगर में सुषमा साहू किराए से रहती थी। लेकिन वो रायपुर की रहने वाली थी और पिछले कुछ वर्षों से धमतरी में रह रही थी। गर्मी की छुट्टियों में रायपुर जाने के बाद 13 जून को वे धमतरी लौटीं थी। बताया जा रहा है कि, शाम तक घर से कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। केवल कूलर चलने की आवाज आ रही थी।
फिर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुषमा ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, कि मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं। फिलहाल खुदकुशी के पीछे के कारण का पता अभी चल नहीं पाया है। वहीं, पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करके आगे की विवेचना में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft