दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेंद्र यादव बैडमिंटन खेलते समय गिर गए जिससे वे घायल हो गए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है।
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव के हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी लगते ही कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे और विधायक का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
बता दें कि, 15 जून को विधायक गजेंद्र यादव का जन्मदिन भी है और 14 जून को विधायक ने आरएसएस के वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का कार्यक्रम भी रखा है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft