मुंबई। बॉलीवुड से एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। इस खबर से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में, बल्कि बिजनेस जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि, संजय कपूर पोलो खेलते समय अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सकें।
कौन थे संजय कपूर
संजय कपूर एक जाने-माने कारोबारी थे। वह सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग लिमिटेड के चेयरमैन थे, जिसे अब सोना कॉमस्टार के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और अन्य ऑटोमोटिव सिस्टम और कंपोनेंट्स बनाती है। इस कंपनी की स्थापना 1997 में उनके पिता सुरिंदर कपूर ने की थी, जो भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के प्रमुख हस्तियों में से एक माने जाते थे।
करिश्मा कपूर से रिश्ता
संजय ने बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी। यह शादी भी ज्यादा सफल नहीं रही और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, बेटी समायरा कपूर, बेटा कियान कपूर। तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और शारीरिक प्रताड़ना भी शामिल थे।

संजय के निधन से न केवल कपूर परिवार में, बल्कि पूरे फिल्म और कारोबार जगत में गहरा शोक है। कई बॉलीवुड सेलेब्स और कॉर्पोरेट जगत के लोग उनकी अंतिम विदाई में शामिल होने पहुंचे।
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
फर्जी जमीन का सौदा कर 26 लाख रुपए की ठगी, पंचायत सचिव गिरफ्तार
महंगाई का नया झटका: घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपए महंगा, दिल्ली में कीमत 942 रुपए पहुंची
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft