जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के कुनकुरी में एक लड़की को धमकाकर उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता से आरोपी युवक पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद जब युवती घर के अंदर पानी लाने के लिए गई। तब वह भी घर के अंदर घुस गया और लड़की को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है।
पानी मांगने के बहाने किया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जशपुर जिले के कुनकुरी इलाके की है। जहां 25 अप्रैल की रात 8 बजे के लगभग पीड़िता किराए के मकान के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने रूककर उससे पानी मांगा। इसके बाद पीड़िता ने घर के अंदर से पानी का बोतल लाकर आरोपी को देने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने बोतल फेंककर जबरन कमरे में घुस गया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया।
CCTV कैमरे में कैद हुआ आरोपी
घटना के बाद पीड़िता ने 26 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह आरोपी को नही पहचानती है। पीड़िता के बताए हुलिए के मुताबिक संदिग्ध आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र का सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम ने कुनकुरी के 15 वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। जांच के दौरान एक कैमरे में संदिग्ध की धुंधली तस्वीर मिली। यह पीड़िता के बताए हुलिए से मेल खाती थी। पुलिस ने संदिग्ध की हाइट और चाल-ढाल की बारीकी से जांच की। मुखबिरों को आरोपी की पहचान और धरपकड़ के लिए अलर्ट किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आदर्श नगर इलाके में छापेमारी की और अंकित खाखा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की विवेचना की जा रही है।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft