रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ दिल्ली में छापामार कार्रवाई करते हुए एक अतंररार्ज्जीय समेत कुल 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों को रायपुर लाकर पूरे मामले का पर्दाफाश किया है।
एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि, पिछले दिनों खम्हारडीह थाना इलाके के राजीव नगर क्रिस्टल आर्केट स्थित शिवा टेलीकॉम में IPL क्रिकेट मैच के दौरान किंगडम ऐप व I4U777 के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए आरोपी जय मोटवानी, गौतम मदनानी को गिरफ्तार किया गया था। जिनके पास से सट्टा संचालन में प्रयोग 03 मोबाइल, 08 मोबाइल स्क्रीन शाट और करोडो़ के लेनदेन का हिसाब-किताब में मिला। सट्टा-पट्टी समेत करीब 3 लाख रूपए का सामान जब्त किया।
सट्टा संचालक गिरफ्तार
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनके बाकी साथी दिल्ली के द्वाराका में बैठकर KA बुक पैनल नाम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के द्वारका में दबिश देकर इन शातिर सटोरियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। इनमें मध्यप्रदेश के धर्मेंद्र राजानी उर्फ़ सोनू, घनश्याम मानुजा उर्फ़ बबलू और गगन तोलानी बिलासपुर, विकाश तारवानी उर्फ़ बाबू, राकेश मदनानी उर्फ़ डाकी और विवेक नरसिंघानी धमतरीरायपुर का निवास है। ये सभी KA BOOK पैनल नंबर 108 एवं 10 से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
कई राज्यों के लोग शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रायपुर पुलिस ने 01 मध्यप्रदेश, 02 रायपुर, 2 बिलासपुर और 01 धमतरी के सटोरियों को गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत कई अन्य जिलो में संचालित महादेव ऑनलाइन समेत कई अलग नामों के पैनल के जरिए, सट्टे की आईडी से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।
दरअसल, रायपुर पुलिस ने इस बात का खंडन करते हुए सारी कार्रवाई टेक्निकल ऐनालिसिस के जरिए होना बता रही है, लेकिन लोकल स्तर पर संचालित हो रहे महादेव समेत अन्य नामों के पैनल से ऑनलाइन सट्टा संचालित होना और उनको नहीं पकड़ना कई बड़े सवाल खड़े करता है।
आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार- पुलिस
हालांकि, एसएसपी रायपुर ने आमजनो से अपील करते हुए कहा है कि, इस तरह के संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टे की जानकारी उनके समेत अन्य अधिकारियों को दे सकते हैं। जिनकी पहचान गुप्त रखने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाई सटोरियों से 03 लैपटॉप 17 मोबाइल, 27 बैंको के एटीएम और डेबिड कार्ड, कई बैंको की करीब 22 पासबुक और 07 चैकबुक समेत एक वेब कैमरा भी जब्त किया है। वहीं, पुलिस गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ कर रही है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft