कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में बड़ी घटना सामने आई है. यहां कुछ लोग मकान में सेप्टिक टैंक तो बना लिए पर उसका उपयोग शराब बनाने के लिए करने लगे. लेकिन, महुआ के लहान को पकाने के दौरान जहरीली गैस से उनका दम घुटने लगा. आखिरकार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग बेहोश हो गए. उन्हें गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है.
मामला कोरबा शहर के सीतामढ़ी इलाके का है. कुछ लोगों ने महुआ से अवैध तरीके से शराब बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाने की सोची. इसके लिए सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया. लेकिन, उसका असल उपयोग करने के बजाय उसके अंदर ही महुआ को सड़ाकर शराब बनाने लगे. शनिवार को भी वे लहान को बड़े से बर्तन में सड़ाने के बाद आग जलाकर उसे पका रहे थे. तभी जहरीली गैस बनने लगी और उससे मौके पर मौजूद 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस बेहोश हो गया.
जैसे ही इस बात की जानकारी बाहर मौजूद लोगों को हुई तो मान गुड्डू और बिहारी यादव नाम के युवक एक-एक कर नीचे उतरे. लेकिन, वे दोनों भी बेहोश हो गए. आखिरकार पुलिस मौके पर पहुंची. उन्हें जैसे-तैसे कर बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया.
इलाज जारी, पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया. जबकि शेष दोनों का इलाज किया जा रहा है. उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. इधर, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft