रायपुर. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश होती रही है. राजधानी रायपुर व बिलासपुर में शुक्रवार को हल्की राहत जरूर मिली थी. लेकिन, मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से आज भी मध्य छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इधर, अरपा उफान पर है.
बता दें कि मानसूनी चक्रवात की सक्रियता बढ़ने के साथ ही पिछले 4 दिनों से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों में अच्छी बारिश हुई है. इससे किसानों को खेती के लिए काफी राहत मिली है. जबकि गर्मी व उमस से परेशान लोगों ने भी राहत की सांस ली थी. शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली और बीच-बीच में ही रिमझिम बारिश हुई. इधर, अब भी बारिश की संभावना बनी हुई है.
इन जिलों में कहीं-कहीं होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिकों का कहना है कि रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा समेत अन्य जिलों में से कहीं भी अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी. कहीं रिमझिम तो कहीं भारी बारिश होगी.
बिलासपुर में अरपा उफान पर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के जंगली व पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश हुई है. यही वजह है कि वहां के बरसाती नालों का पानी अरपा में जा रहा है. अरपा-भैंसाझार बैराज के गेट खोले गए हैं. इसके चलते अरपा नदी में बहाव तेज हो गया है. बिलासपुर में अरपा उफान पर नजर आ रही है.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft