भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में संचालित रायपुर पावर एंड स्टील प्लांट की भट्ठी में देर रात जोरदार विस्फोट हुआ है. सीधे चपेट में आने के कारण इस घटना में वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गंभीर हालत में भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना शनिवार की देर रात हुई है. दुर्ग के पास अंजोरा थाना क्षेत्र के रसमड़ा में रायपुर पावर एंड स्टील प्लांट नाम से एक निजी स्टील प्लांट संचालित होता है. रात में भी यहां काम जारी था. उसकी भट्ठी के पास भी मजदूर अपना-अपना काम कर रहे थे. तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया. तभी ये बड़ा हादसा हो गया.
पुलिस कर रही जांच
जैसे ही हादसे की सूचना मिली प्रबंधन ने राहत व बचाव के लिए प्रयास शुरू कर दिए. इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची अंजोरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान अंजोरा क्षेत्र के गनियारी निवासी 38 वर्षीय खेमराज साहू के रूप में की गई है. उसे पीएम के लिए ले जाया गया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.
सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज जारी
इधर, दो घायलों को तत्काल भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया. वहां गंभीर हालत में दोनों का इलाज किया जा रहा है. बहरहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. लेकिन, उन्हें किस तरह की चोट आई है इसका पता नहीं चल पाया है. इसकी जांच जारी है.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft