बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस समेत 10 रेलवे स्टेशनों को मॉडल स्टेशन के रूप में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए कार्यक्रम में बटन दबाकर इन कार्यों का शिलान्यास किया. यहां बिलासपुर जोनल स्टेशन में भी कार्यक्रम रखा गया है. अगले 32 महीनों में ये काम पूरे हो जाएंगे और स्टेशन देखने लायक हो जाएंगे.
छत्तीसगढ़ के ये स्टेशन होंगे चकाचक
बिलासपुर जोन के महाराष्ट्र में आने वाले ये स्टेशन भी
508 स्टेशनों का होगा कायाकल्प
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी स्टेशनों के नवनिर्माण के लिए कामों का शिलान्यास किया. इस चरण में पूरे देश के 508 स्टेशनों में काम किए जाएंगे. सभी के काम पूरा होने का टाइम लाइन 32 महीने रखी गई है. इस अवधि में काम पूरे कर लिए जाएंगे.
एयरपोर्ट की तरह आएंगे नजर
सुविधाएं अत्याधुनिक तो रहेंगी ही, इसके साथ ही इन स्टेशनों की बाहरी आभा यानी ढांचा भी इस तरह से विकसित किए जाएंगे कि ये एयरपोर्ट की तरह नजर आएंगी. इन स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं.
ये होंगे काम
ये होंगी सुविधाएं
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft