रायपुर. Coal Scam in Chhattisgarh: निलंबित आईएएस रानू साहू का न्यायिक रिमांड और बढ़ गया है. ईडी की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोल स्कैम मामले में ही जेल में बंद एक और निलंबित आईएएस समीर विस्नोई समेत अन्य आरोपियों की भी रिमांड बढ़ गई है और उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा.
बता दें कि बता दें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रानू साहू की तरफ से जमानत याचिका लगाई गई थी, जिस पर शनिवार को सुनवाई हुई. इससे पहले शुक्रवार को उनकी 10 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था.
इसके बाद फिर से न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया. शुक्रवार को कोर्ट का समय खत्म होने के कारण ईडी के वकील अपना पक्ष नहीं रख पाए थे. शनिवार को उनका पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया.
ये है मामला
दरअसल, कोयला घोटाले में जेल जाने के बाद राज्य शासन ने आइएएस रानू साहू को निलंबित कर दिया है. कोयला घोटाले में समीर बिश्नोई के बाद रानू साहू दूसरी आईएएस हैं, जिनके खिलाफ निलंबन की ये कार्रवाई की गई है. रिमांड के दौरान ईडी के अधिकारी रानू साहू से मिली डायरी, मोबाइल चैट के बारे में पूछताछ कर चुके है. कोल के अवैध परिवहन मामले में अब तक चार अफसरों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft