Saturday ,June 14, 2025
होमछत्तीसगढ़भाजपा विधायक गजेंद्र यादव हुए घायल, इलाज के लिए हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती...

भाजपा विधायक गजेंद्र यादव हुए घायल, इलाज के लिए हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

 Newsbaji  |  Jun 13, 2025 10:23 AM  | 
Last Updated : Jun 13, 2025 10:23 AM
विधायक गजेन्द्र यादव घायल हुए
विधायक गजेन्द्र यादव घायल हुए

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेंद्र यादव बैडमिंटन खेलते समय गिर गए जिससे वे घायल हो गए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। 

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव के हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी लगते ही कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे और विधायक का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

बता दें कि, 15 जून को विधायक गजेंद्र यादव का जन्मदिन भी है और 14 जून को विधायक ने आरएसएस के वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का कार्यक्रम भी रखा है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft