अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया है। एयर इंडिया का प्लेन जब टेक ऑफ कर रहा था, तभी वह अहमदाबाद के मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। इस प्लेन में 242 से अधिक यात्री सवार थे। क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। अब तक 242 यात्री की मौत हो चुकी है। एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकराया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। विमान में भयंकर आग लग गई। सब धुआं-धुआं हो गया है।
पूर्व सीएम समेत 242 से अधिक लोगों की मौत की खबर!
एयर इंडिया प्लेन क्रैश में कितने लोग मरे हैं, अभी तक इसका पूरा डेटा नहीं है। मगर अब तक 133 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई सवार थे। एयर इंडिया के विमान में 242 से अधिक यात्री सवार थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के भी मारे जाने की खबर है।
हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की है। राहत और बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की सात से आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एनडीआरएफ) की टीमें भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। अहमदाबाद के सभी हॉस्पिटल को अलर्ट कर दिया गया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft