दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा है, जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर स्थित जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के समोदा गांव में मक्के के खेत के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी। करीब 5 से 6 एकड़ क्षेत्र में फैली इस अवैध फसल की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। अब पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, समोदा गांव में मक्के की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही ASP के नेतृत्व में पुलिस और FSL टीम ने मौके पर दबिश दी। जब टीम खेत में पहुंची तो देखा कि मक्के के पौधों के बीच बेहद चालाकी से अफीम की फसल उगाई गई थी, ताकि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अवैध तरीके से अफीम की खेती कर रहा था।
जल्द होगा नेटवर्क का खुसाला- कलेक्टर
मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह भी समोदा गांव पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि, अफीम की खेती की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और प्रारंभिक जांच में यहां अवैध खेती किए जाने के संकेत मिले हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिस जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, उसे कुछ लोगों ने विरासत में प्राप्त किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो पाएगा।
5 से 6 एकड़ में फैली थी अफीम की खेती
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मक्के की खेती के बीच अफीम की फसल को इस तरह छिपाकर लगाया गया था कि दूर से देखने पर यह सामान्य खेत ही लगे। लगभग 5 से 6 एकड़ में फैली इस खेती की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने फसल को जब्त करने और नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
UPSC Result 2025: कोटा के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, रीवा के रोमिल द्विवेदी को AIR 27
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft