बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 11 अप्रैल तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द
बिलासपुर। हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के चलते 30 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त या प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
- 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 30 मार्च से 10 अप्रैल तक 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 30 मार्च से 10 अप्रैल तक 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 30 मार्च से 10 अप्रैल तक 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 05 अप्रैल से 11 अप्रैल तक 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगा।
गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
- 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
- 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा–बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक कोरबा–बिलासपुर–कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।