दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर जारी इस फाइनल रिजल्ट में कोटा (राजस्थान) के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
वहीं, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान और आकांश धुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस साल के परिणाम में कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।
MP के अभ्यर्थियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रीवा के रोमिल द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 27 हासिल की है। वहीं, राजधानी भोपाल के क्षितिज को AIR 58 प्राप्त हुई है। इनकी सफलता से प्रदेश में खुशी की लहर है और युवाओं के लिए यह बड़ी प्रेरणा मानी जा रही है।
अगस्त 2025 में हुई थी लिखित परीक्षा
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार
दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। 348 उम्मीदवारों का चयन अस्थायी (प्रोविजनल) रखा गया है। इन उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के बाद अंतिम रूप से तय किया जाएगा।
इन सेवाओं में होगी नियुक्ति
चयनित उम्मीदवारों को निम्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है:
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft