आम आदमी पार्टी का चुनावी अभियान छत्तीसगढ़ में शुरू हो गया है. इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 90 विधान सभा सीट में अपने उम्मीदवार उतारने वाली है. चुनाव के प्रचार के तहत आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत बस्तर से होगी.
जानकारी के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बस्तरवासियों से संवाद करने के लिए पहुंचने वाले है. शनिवार को बस्तर के लाल बाग में यह सभा आयोजित होगी.
दिल्ली के बुराड़ी विधायक व छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा सहित प्रदेश स्तरीय नेता पहले ही बस्तर पहुंच चुके है. प्रभारी ने पत्रकारवार्ता कर बस्तरवासियों से बस्तर में एक बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदावार को मौका देने की अपील की है.
भीड़ जुटाने का किया जा रहा है प्रयास
आम आदमी पार्टी की चुनावी सभा के लिए नेता भीड़ जुटाने का प्रयास कर रही है. जानकारी के मुताबिक इस सभा में लगभग 50 हजार से अधिक की संख्या में भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए विशाल मंच भी तैयार किया गया है.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft