छत्तीसगढ़. इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में लिए नई तकनीकों का उपयोग करने की तैयारी में है. जिसमें एआई के उपयोग की बात सुर्खियों में है. जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वार रूम तैयार किया गया है.
जिसमें 250 लोगों की टीम को तैनात किया गया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में इस वार रूम की शुरूआत की है. यह बार रूप 24 घंटे काम करेगी. इस बार रूम की खास बात यह है कि यहां पर डाटा इंटेलिजेंस,
पॉलिटिकल इंटेलिजेंस, ग्राउंड कैंपेन टीम, फील्ड मैनेजमेंट, सोशल मीडिया प्रबंधन टीम, डिजिटल मीडिया एंड पब्लिकेशन, मीडिया मॉनीटरिंग, फेक न्यू मॉनीटरिंग सेल, बूथ मैनेजमेंट, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, कॉल सेंटर, कनेक्ट सेंटर और अलग से स्टूडिया भी तैयार किया गया है.
बूथ स्तर पर रखेगी पैनी नजर
इस बार रूम के बारे में बताया जा रहा है कि प्रदेशभर में संगठन पर बूथ स्तर पर पैनी नजर रखी जाएगी. साथ ही साथ जनभावनाओं को भी टटोलकर आगामी चुनावी रणनीति भी तैयार की जाएगी. बार रूम में 360 डिग्री पर चलने वाले अलग-अलग यूनिट तैयार किया गया है जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं से भी जुड़े रहेगी.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft