रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. वहीं कुछ ट्रेनों के रूट बदल दिए है. खास तौर पर कटनी रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों को 16 सितंबर से 30 सितंबर तक कैंसिल किया है.
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल सहित 4 ट्रेनों को 16 से 18 अक्टूबर तक एक माह के लिए कैंसिल कर दिया है. ये सभी ट्रेन कैंसिल होने की वजह रेलवे प्रशासन ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और मेंटेनेंस के काम को बताया है.
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में संरक्षा से संबंधित काम होंगे. इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन में वाशेबल अप्रोन का काम 16 सितंबर से 35 दिनों तक चलेगा. जिसके कारण कुछ यात्री ट्रेने भी प्रभावित होंगी.
यात्रियों को होगी समस्या
बता दें कि अभी त्योहारी सीजन है जिससे छुट्टी होने पर लोग अपने घर जाते है. तीज, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठ पर्व सहित कई त्योहार इसी बीच होंगे. इस दौरान दूर सफर करने वालों के लिए ज्यादा समस्या होगी.
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft