छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है. सभी पार्टिंया जनता को अपनी ओर करने कार्यक्रम कर रही है. भाजपा की ओर से परिवर्तन यात्रा कर जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस सरकार के किए गए वादों को गिना रही है तो वहीं अपनी सरकार आने पर क्या करेंगे विस्तार से बता रहे है.
पहली परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को शुरू हुई. आज 15 सितंबर को जशपुर से दूसरी परिवर्तन यात्रा की शुरूआत होगी. जिसे हरी झंडी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिखाएंगें. जानकारी के मुताबिक यात्रा 1261 किलोमीटर का सफर तय कर बिलासपुर पहुंचेगी.
दंतेवाड़ा से शुरू हुई यात्रा अभी तक 296 किलोमीटर का सफर कर चुकी है. जिसमें 8 आम सभाएं और 11 स्वागत सभाओं के अलावा एक रोड़ शो भी हो चुका है.
14 जिलों से गुजरे की दूसरी यात्रा
जानकारी के मुताबिक परिवर्तन यात्रा की रथ जशपुर से शुरू होकर 14 जिलों से होकर गुजरेगी. इसके लिए रथ को विधिवत पूजा-अर्चना कर जशपुर के लिए गुरूवार को ही भेज दिया गया है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft