रायपुर। छत्तीगसढ़ में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए लगातार शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इस बीच, प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ अब में उर्दू शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। प्रदेश के नगरीय निकायों के स्कूलों में 440 पदों पर भर्ती प्रक्रिया करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
नगरीय प्रशासन विभाग में प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक को को पत्र लिखकर उर्दू शिक्षकों के स्वीकृत पद के विरोध की भर्ती करने के लिए जानकारी मांगी है। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44 उर्दू के शिक्षक भर्ती होंगे। बताया जाता है कि इससे उर्दू की पढ़ाई में सुधार होगा।
आदेश के साथ ही जिले के सभी निकायों के प्रभारी अधिकारियों ने स्कूलों से इसकी जानकारी मांगी है। इसमें पूछा गया है कि किन स्कूलों में किस पद पर शिक्षाकर्मी के पद रिक्त हैं। यह कब से रिक्त है। वर्तमान में वैकल्पिक इंतजाम क्या है। इन पदों पर भर्ती की कितनी अधिक आवश्यकता है। इसके अलावा शाला की संख्या, स्वीकृत पद, रिक्तियां व अन्य जरूरी जानकारियां चाही गई है। जल्द से जल्द यह जानकारी शासन को प्रेषित करने कहा गया है। हालांकि निकाय स्तर पर अब तक सूची तैयार नहीं की गई है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्ती में जीएनएम को भी मान्यता देने की मांग: चिकित्सा शिक्षा विभाग विभाग द्वारा द्वारा नर्सिंग कर्मियों की भर्ती में जनरल नर्सिंग मिडवाजरी (जीएनएम) को मान्यता देने और दो वर्षों का अतिरिक्त छूट देने को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखा गया है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft