लखनऊ। लोकसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। यूपी के आजमगढ़ सीट पर भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर देखी जा रही है। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 3,529 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर हैं। वहीं, रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 6,660 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान ने 4,845 वोटों से बढ़त बनाई है, जबकि आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं।
वहीं, विधानसभा की 7 सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी जारी है। इन सभी खाली सीटों पर 23 जून को वोटिंग हुई थी। त्रिपुरा की चार और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीट पर भी वोट डाले गए थे।
रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला है। यहां कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर है।
आजमगढ़ में अखिलेश यादव, रामपुर में आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसकी वजह यह है कि आजमगढ़ अखिलेश और रामपुर की सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई है। दोनों जगहों पर पहले सपा का कब्जा रहा है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft