सुकमा। बस्तर में नक्सली आर्थिक नाकेबंदी और दमन विरोधी सप्ताह मना रहे हैं। इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, माओवादियों की बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश को कोबरा वाहिनी नाकाम कर दिया है। थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम फुलमपाड क्षेत्र से 5 आईडी बम बरामद कर नष्ट किया है। बता दें कि दरअसल, बस्तर में माओवादी 26 जून से 2 जुलाई तक आर्थिक नाकेबंदी और दमन विरोधी सप्ताह मना रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सर्चिंग के दौरान 201 कोबरा वाहिनी ने पांच आईईडी बम बरामद किया है। मौके से वॉकी टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कैमेरा फ्लैश, 12 वोल्ट बैटरी इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी बैनर, माओवादी साहित्य एवं अन्य विस्फोटक सामग्री सहित दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। इस पूरे मामले में कोबरा 201 बटालियन एवं डीआरजी जवानों की संयुक्त कार्रवाई की गई।
इस बार फिर किरंदुल नहीं पहुंचेगी पैसेंजर ट्रेन
दमन विरोधी सप्ताह को देखते हुए एक बार फिर पैसेंजर ट्रेनों के पहिए थम गए है। एक सप्ताह तक किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेन किरंदुल नहीं पहुंचेगी। ट्रेनों का अंतिम स्टॉपेज जगदलपुर ही होगा। यहीं से लौटेगी भी। इस बीच रेल मार्ग से विशाखापट्टनम या फिर ओडिशा जाने वालों को जगदलपुर से ही ट्रेन पकड़ी पड़ेगी। हालांकि, नक्सलियों के इस सप्ताह में मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी। लेकिन, गीदम स्टेशन से किरंदुल स्टेशन तक रफ्तार धीमी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft