रायपुर। मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले के ग्राम पगुराबहार (पम्पशाला), पतराटोली और सलियाटोली में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके लिए सीएम रायपुर से रवाना हो गए हैं। इससे पहले सीएम भूपेश ने मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। महाराष्ट्र की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग विपक्षी दलों को बर्दाश्त नहीं कर पाते। ये रौंदकर, कुचलकर समाप्त कर देना चाहते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देर सवेर भाजपा को इसका खमियामजा भुगतना पड़ेगा। महाराष्ट्र की जनता सब देख रही है। ये जनता इनके पक्ष में नहीं है, तीनों दलों के गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह साफ होने वाली, इस वजह से वे तोड़फोड़ कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश ने कहा कि राजस्थान सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की। हम केंद्र को चिट्ठी लिख रहे हैं कि हमारा पैसा वापस दें, वे नहीं दे रहे हैं। हमारे कर्मचारियों के पेंशन का पैसा जमा है उसे वापस मांग रहे हैं। पहले वन रैंक वन पेंशन करते थे, अब नो रैंक नो पेंशन करते हैं। यदि कोई व्यक्ति 60 साल में रिटायर होता था, तब तक वे दादा नाना बन चुके होते थे। अब शादी के पहले ही रिटायर होंगे, उनके कार्ड में लिखा होगा (भूतपूर्व अग्निवीर) यह सेना के साथ मजाक है। ये उन देशों से तुलना कर रहे जहां जनसंख्या कम है, जहां सेना में कोई जाना नहीं चाहता वहां अनिवार्य करना पड़ता है।
सीएम भूपेश ने कहा, भारत की सेना विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर काम करती है। अब उसमें भी ये राजनीतिकरण कर रहे हैं। रूस की स्थिति से ही अंदाज लगाया जा सकता है, ठेके के सैनिकों के पास अस्त्र-शस्त्र होंगे तब भी वे चला नहीं पा रहे हैं या एक तरीके से वे निहत्थे हैं, उन्हें सीखने में भी वक्त लगेगा, रिटायरमेंट के बाद अगर आप शादी करेंगे तो 12 लाख देंगे वो रिसेप्शन में ही खत्म हो जाएगा।
इस क्षेत्रों के लोगों से मिलेंगे सीएम
मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात अभियान के तहत अब तक सरगुजा संभाग की सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, लुंड्रा, सीतापुर तथा बस्तर संभाग की कोंटा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाडा, चित्रकूट, जगदलपुर, बस्तर, कोंडागांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता से रूबरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 11 जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft